{"_id":"67c9eb2e57222415080e7f9e","slug":"she-had-murdered-her-husband-with-the-help-of-her-lover-three-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-128170-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। मानपुर निवासी संजय वर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति संजय की हत्या कराई थी। बाराबंकी पुलिस ने जो साक्ष्य व थ्योरी बताई थी, उसी के आधार पर मानपुर पुलिस ने घटना में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक साथी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है।
पिता की हत्या में मां के गिरफ्तार हो जाने के बाद अब मासूम पुत्र व पुत्री मृतक के भाई सोनेलाल के पास रहेंगे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल बाइक व आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है।
एसएचओ मानपुर दिलीप चौबे ने बताया कि 3 मार्च को बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टडवा गदमानपुर में शारदा नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान मानपुर के नसीरपुर देवकलिया गांव निवासी संजय वर्मा (35) के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सोनेलाल ने शव की शिनाख्त की। शव मिलने के बाद बाराबंकी पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में परिजनों पर ही हत्या कराए जाने का शक गहराया था।
विज्ञापन
बाराबंकी पुलिस को एक कॉल रिकॉर्डिंग के साथ कुछ अहम साक्ष्य भी मिले थे। इसके आधार पर बाराबंकी क्राइम ब्रांच व बड्डूपुर पुलिस ने पत्नी व तीन अन्य लोगों की इस हत्याकांड में संलिप्तता होने की आशंका जाहिर की। इस आधार पर ही आरोपी नेहा वर्मा, मोहित वर्मा व बादशाह आलम को गिरफ्तार किया गया।