{"_id":"586be0974f1c1b0052159694","slug":"sharp-icy-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : mau
तेज रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को गलन बढ़ा दी। सुबह कोहरे की चादर के बीच सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। पर ठंडी हवा की वजह से धूप बेअसर रही। ठंड और गलन से लोग दिन भर परेशान रहे। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी का सितम इसी तरह जारी रहेगा। घने कोहरे व ठंडी हवाओं के बीच मंगलवार को दिन की शुरूआत हुई। सुबह 11 बजे तक कोहरा छंट गया। आसमान साफ हुआ तो सूर्यदेव ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
कुछ देर तक धूप की तपिश ने राहत पहुंचाई। लेकिन अगले ही पहर पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवा ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। सर्द हवा के थपेड़े जबरदस्त गलन का अहसास कराने लगे। लिहाजा, गर्म कपड़ों से लोग शरीर को ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन
सायं पांच बजे हवाएं तेज हो गईं। जिससे लोग ठिठुर उठे। ठंड का प्रकोप देख अंधेरा घिरते-घिरते लोग घरों में जा दुबके। शहर में शाम सात बजे सड़कें सूनी नजर आने लगीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में गलन बढ़ने के आसार हैं।