फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Share election plan with Amar Ujala

अमर उजाला के साथ साझा करें चुनावी प्लान

Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Share election plan with Amar Ujala
सीतापुर। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को सीतापुर आएगा। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं से बातचीत होगी। राजनीतिक पार्टियों के नेता अपना चुनावी मुद्दा रखेंगे।
विज्ञापन

31 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाले सीतापुर में चुनावी माहौल अभी से गर्म होने लगा है। कुछ दिनों पहले ही यहां से भाजपा के विधायक रहे राकेश राठौर ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। कई तरह की राजनीतिक हलचलें चल रही हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में आम लोग इस बार क्या सोचकर वोट डालेंगे... युवाओं व महिलाओं के मुद्दे क्या होंगे... रोजगार, महिला सुरक्षा, विकास जैसे मुद्दों पर आम लोगों की क्या राय है, इन सब सवालों का जवाब ढूंढने अमर उजाला का चुनावी रथ शुक्रवार को सीतापुर में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लोगों के पास भी अमर उजाला के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे।
इन जिलों में हो चुके कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में अमर उजाला का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ सत्ता का संग्राम मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर से होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचा। अब अगला पड़ाव सीतापुर है।
नेताओं से सीधे पूछे जाएंगे सवाल
चुनावी रथ सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे। ताकि जब नेता चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें। कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

यहां भी देख सकेंगे विशेष कवरेज
अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डाट कॉम पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। सत्ता का संग्राम से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। अमर उजाला डाट काम पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
यहां होंगे कार्यक्रम
स्थान- मक्खन ढाबा निकट नगर कोतवाली
सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान - महावीर पार्क
दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान- मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम
दोपहर दो बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान-महावीर पार्क
शाम चार बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed