फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shahnawaz was killed in a love affair

प्रेम प्रसंग में हुआ था शहनवाज का कत्ल

Tue, 14 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shahnawaz was killed in a love affair
सीतापुर। कई दिन से लापता युवक का मंगलवार को बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में शारदा नहर से शव बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर इस घटना का खुलासा किया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन

लहरपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी शहनवाज उर्फ गोलू (28) पुत्र शरीफ अहमद कई दिन से लापता था। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संदेह के आधार पर शारदा नहर में उसकी तलाश की जा रही थी। साथ ही पुलिस ने गुमशुदगी में अपहरण की धाराएं भी तरमीम कर दी थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहनवाज का शव बाराबंकी के कुर्सी इलाके में नहर से बरामद हुआ था। पुलिस ने शहनवाज की हत्या का खुलासा करते हुए कस्बे के ही शाहकुलीपुर पश्चिमी निवासी रियाजुल हसन को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर शहनवाज की अपाचे बाइक ग्राम महजदिया के निकट शारदा नहर से बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शहनवाज का मोबाइल फोन पोंगलीपुर के निकट नहर किनारे झाड़ियों से व अभियुक्त का मोबाइल ग्राम बिलरिया मोड़ से बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार अभियुक्त रियाजुल हसन ने शाहनवाज को 10 जुलाई को फोन करके नहर पर बुलाया था। जहां उसने बांके से कई वार कर उसे नहर में फेंक दिया था। शाहनवाज की बाइक भी नहर में फेंक दी थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed