फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Several injured in stampede

कैश न मिलने पर बैंक में हंगामा, भगदड़ में कई चोटिल

Fri, 06 Jan 2017 10:57 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 06 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Several injured in stampede
लाइन - फोटो : SELF

नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश की समस्या गहराती जा रही है। शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण बैंकों की हालत बेहद खराब थी। महमूदाबाद क्षेत्र के गोड़ैचा में बैंक से कैश न मिलने पर खाताधारकों ने हंगामा काटा।

विज्ञापन


हंगामा काट रहे लोगों को पुलिस ने जमीन पर लाठी फटकार कर खदेड़ा। इससे भगदड़ मच गई। कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं। हालांकि ग्रामीणों ने इस संबंध में कहीं भी शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही लोग क्षेत्र के गोड़ैचा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने लाइन लगाकर खड़े थे। दोपहर तक बैंक ने कई खाताधारकों को भुगतान किया, जिसके बाद कहा कि कैश खत्म हो गया। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक के मैनेजर अपने जानने वालों को ही भुगतान करते हैं, जिसके बाद कैश खत्म होने का बहाना बना देते हैं। उधर, हंगामा बढ़ते देख वहां मौजूद पुलिस बल ने जमीन पर डंडा पटककर ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा, जिससे भगदड़ मच गई।

इससे क्षेत्र के बसंतपुर निवासी राकेश, सोनेलाल, पैगरवा निवासी संदीप, अंगेथुआ निवासी रमेश, बकहुंआ निवासी पुत्तीलाल व रामविलास आदि को मामूली चोटें आईं हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहीं भी शिकायत नहीं की है। इधर, प्रबंधक सहज राम वर्मा ने बताया कि बैंक में कैश मौजूद न होने के कारण लोगों को भुगतान नहीं किया जा सका है।

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में बीते कई दिनों से कैश मौजूद नहीं है। शुक्रवार को भी इस बैंक से खाताधारकों को निराश होकर लौटना पड़ा। जबकि अन्य बैंकों में अधिकतम 10 हजार रुपये तक भुगतान किया जाता रहा। सकरन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मौजूद शाखा में अधिकतम 2 हजार रुपये तक ही भुगतान किया गया।

इसी तरह का हाल बिसवां, रेउसा, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, महोली, हरगांव क्षेत्र की बैंक शाखाओं में भी रहा। जहां पर अधिकांश खाता धारकों को भुगतान नही हो सका था। जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि शाखाओं में शुक्रवार को भुगतान हो रहा था। इन शाखाओं में शुक्रवार को भीड़ देखने को मिली। यहां पर लोगों को अधिकतम 24 हजार रुपये तक भुगतान किया जाता रहा।


जिला मुख्यालय पर गुरुवार को 5 एटीएम चलते नजर आए। इन एटीएम में 4 हजार रुपये तक ही कैश निकल रहा था। जिले भर की हालत ये थी कि जिले के 102 एटीएम में महज 5 एटीएम से ही कैश निकल सका। जिला मुख्यालय छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी एटीएम नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed