{"_id":"695573de18f9070c28055de8","slug":"seven-year-old-girl-raped-by-her-own-uncle-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147336-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात साल की बच्ची से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात साल की बच्ची से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां इलाके में एक सात साल की बच्ची से उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची के घर के सामने उसके सगे चाचा का घर है। मंगलवार देर रात मासूम का चाचा नशे की हालत में घर पहुंचा। उस समय परिवार के अधिकतर लोग सो चुके थे। चाचा ने बच्ची से आटा मांगा, जिसे देने बच्ची चाचा के पास गई। वहां आरोपी ने बच्ची को अपने पास बैठा लिया।
इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे पीट दिया। लहूलुहान हालत में बच्ची अपनी मां के पास गई और उन्हें जगाया। रोते हुए परिजनों को सारी बात बताई। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि बच्ची का इलाज कराया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलन किया है।
भाई संग खेती करता है आरोपी
इस घटना का आरोपी अपने बड़े भाई के साथ पैतृक जमीन पर खेती बाड़ी करता है। वह अक्सर शराब के नशे में घूमता रहता है। सूत्रों के अनुसार पहले पीड़िता के पिता ने तहरीर देने में काफी आनाकानी की। जब पुलिस खुद वादी बनकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तैयार हुई तब जाकर पीड़िता की मां ने अपने देवर के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।