Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven-year-old case dismissed due to absence of both parties

Sitapur News: दोनों पक्षों की गैरहाजिरी पर सात वर्ष पुराना मुकदमा खारिज

Sat, 28 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old case dismissed due to absence of both parties
सीतापुर। न्यायालय में लगातार पैरवी और उपस्थिति न होने के चलते करीब सात साल पुराने प्रकीर्ण दीवानी वाद को खारिज कर दिया गया। अपर जिला जज कोर्ट संख्या-2 की अदालत ने दोनों पक्षों की अनुपस्थिति में मुकदमे को निरस्त करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुसार,रानी आदि बनाम रामलाल आदि के बीच प्रकीर्ण दीवानी वाद विचाराधीन था। सुनवाई के लिए पत्रावली पेश हुई, लेकिन पुकार के बावजूद दोनों पक्षों में से कोई भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। दोनों पक्षों की ओर से न तो कोई गवाह पेश किया गया और न ही कोई मौका प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। (संवाद)
विज्ञापन


आरोपी की मौत के बाद मुकदमा निस्तारित
सीतापुर। थानगांव में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी बलराम गौतम की मृत्यु की पुष्टि होने पर अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-2 ने मामला उपशमित कर दिया। सुनवाई के दौरान पुलिस आख्या और ग्राम प्रधान के मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर आरोपी की करीब चार वर्ष पूर्व मृत्यु होने की पुष्टि हुई। न्यायालय में साक्षी विपिन कुमार ने भी शपथ पर बयान देकर इसकी तस्दीक की। (संवाद)
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed