फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven houses gutted, four cattle burnt alive

आग की चपेट में सात घर खाक, चार मवेशी जिंदा जले

Mon, 19 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seven houses gutted, four cattle burnt alive
सकरन के मोहारी गांव में लगी आग से जले घर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
पिसावां/सकरन (सीतापुर)। अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से सात घर जलकर खाक हो गए । इसकी चपेट में आकर चार मवेशी जिंदा जल गए जबकि तीन बीघा गेहूं की फसल सहित साढ़े सात लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहली घटना पिसावां इलाके के टिपकापुर निवासी श्रीकेशन के छपर में सोमवार दोपहर बाद आग लगने की हुई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने पड़ोस के गुड्डू और सतीश के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोगों के घर जलकर खाक हो चुके थे। पीड़ित श्रीकेशन का कहना है कि उसके घर से डेढ़ लाख, गुड्डू के घर में साठ हजार, सतीश के घर से 40 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही बहुबनी निवासी राजेंद्र के खेत मे हाईटेंशन तार टूटने से करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हजारों का नुकसान हुआ है। सकरन थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा मजरा मोहारी गांव निवासी बृम्हा के घर में भी अचानक आग लग गई। लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर पड़ोस के मुर्तजा, यूसुफ, मल्हू के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घर जलकर खाक हो चुके थे। आग लगने से चारों घरों की करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। इसकी चपेट में आकर मुर्तजा की दो बकरी व दो मवेशी भी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed