फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven gram sabhas passed CM award

सीएम पुरस्कार को सात ग्राम सभाएं मानकों पर उतरीं खरी

Sat, 28 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven gram sabhas passed CM award
सीतापुर। सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। योजना में पुरस्कार पाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने आवेदन मांगे थे। 21 में से सात ग्राम पंचायतें मानकों पर खरी उतरीं। ऐसे में अब चयनित ग्राम पंचायतों की स्टेट परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पांच ग्राम पंचायतों को एक से आठ लाख तक की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 21 ग्राम पंचायतों ने आनलाइन आवेदन किया। इसके लिए उनके द्वारा एक प्रश्नोत्तरी के जवाब दिए गए। उनके स्वत: मूल्यांकन की फील्ड विजिट के लिए दूसरे चरण में डीएम ने चार कमेटियों जिला स्तरीय अफसरों के नेतृत्व में बनाईं। इन टीमों में एक-एक अधिकारी सहायक के रूप में नामित किया गया। इनके स्तर से संबंधित ग्राम पंचायतों का वेरीफिकेशन किया गया।
विज्ञापन

शासन के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया। स्वत: मूल्यांकन की सत्यता परखी गई। सभी अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद सम्पूर्ण कसौटियों पर खरी उतरने वाली सात ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। चरणवार प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में सूची तैयार की गई। इन्हें जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया। फाइनल ग्राम पंचायतों को शासन भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राज्य स्तर से गठित समिति इन गांवों की जांच करेगी। उसमें उत्तीर्ण होने पर संबंधित पांच ग्राम पंचायतों को निर्धारित धनराशि दी जाएगी। डीपीएम शशिकांत दीक्षित ने बताया कि स्टेट से चयन के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों को कम से कम एक लाख एवं अधिकतम आठ लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। एडीपीएम अवनीश पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया अपनाई गई हैं।
इन ग्राम पंचायतों का किया गया चयन
योजना के तहत विकास खंड कसमंडा की दो ग्राम पंचायत क्रमश: महोतेपुर एवं भिठौली का चयन किया गया है। इसी प्रकार ब्लाक परसेंडी की ग्रामसभा इटारी, रामपुर मथुरा की कनकारी, हरगांव की बनिहार, महोली की उमरिया एवं विकास खंड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत कुसौली का चयन किया गया है।

सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत सात ग्राम पंचायतों के चयन को अंतिम रूप दिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र ही शासन को इनकी सूची भेजी जाएगी।
- इन्द्र नारायण सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed