फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven arrested for molesting student

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सात गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for molesting student
सीतापुर। छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई को असलहे की बट से पीटने के मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस की ढील के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद थे। इसी का नतीजा था कि छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों के परिजनों ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को ईंट-पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कक्षा नौ की एक छात्रा को स्कूल जाते समय अक्सर जुनैद आलम छेड़ता था। बीते सोमवार को छात्रा के भाई ने विरोध किया। आरोपी के परिजनों ने छात्रा के भाई की असलहे के बट से पिटाई कर दी थी। समझौता करने आए छात्रा के गांव के लोगों को भी पीट दिया था। मंगलवार को घटना का विरोध जताते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने पर ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

जब वे लोग वापस जा रहे थे तो आरोपी के परिजनों और गांव के लोगों ने रास्ते में बल्ली डालकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। फिर कार्यकर्ताओं पर ईंट पत्थर, धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हादसे में चार कार्यकर्ता चोटिल हो गए थे। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने परसेहरा माल चौराहे पर जाम लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर चार थानों की पुलिस, पीएसी, आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात जाम को हटाया जा सका था। अगर हरगांव पुलिस मामला दो समुदाय का होने के चलते पहले ही चेत जाती तो इतना बवाल नहीं होता। आरोपी को भी हंगामे के बाद ही गिरफ्तार किया गया।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
मामले में मंगलवार देर रात छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी जुनैद आलम, गुड्डू नेता उर्फ तौहीद, गुफरान, रकीब, कल्लन, मुस्तफा निवासी सेमरीभान, बब्बन उर्फ शराफत निवासी परसेहरामाल को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेजे गए है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed