{"_id":"570943fe4f1c1bf32ac810c8","slug":"service-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर की एटीएम सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर की एटीएम सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में डाकघर के एटीएम सुविधा शुरू गई है। शनिवार को सांसद राजेश वर्मा ने प्रधान डाकघर में एटीएम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपना खाता खुलवाकर एटीएम प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि डाकघर द्वारा एटीएम की सुविधा मिलने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है।
विज्ञापन
दिन प्रतिदिन डाक सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। डाक अधीक्षक आनंद किशोर अवस्थी ने कहा आज आधुनिक युग में कोर बैंकिंग सोल्यूशन सेवा से जनपद के 36 डाकघर जुड़ गए हैं। देश में लगभग एक लाख 55 हजार डाकघर एवं 22 करोड़ खाते हैं। जिनमें लगभग 5 लाख 53 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। लक्ष्य प्राप्त करने में जनपद लखनऊ मंडल में अग्रणी है।
विज्ञापन