{"_id":"66e5f59af0b0efbe700aa3c7","slug":"server-sits-down-influential-people-create-hurdles-sitapur-news-c-102-1-slko1037-118882-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैठ जाता है सर्वर, रसूखदार डालते हैं अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैठ जाता है सर्वर, रसूखदार डालते हैं अड़चन
Sun, 15 Sep 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
बेटे का आधार न बनने से परेशान विजय।
सीतापुर। आधार कार्ड एक बुनियादी जरूरत बन गया है। आजकल स्कूली छात्रों से लेकर पेंशनभोगी भी आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि इस काम में व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। छात्रों के लिए ऐलिया विकास खंड की बीआरसी में एक विशेष कैंप का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ऐलिया नरेंद्र कुमार से सीधा सवाल कर आधार की समस्या की पड़ताल की-
सवाल- विकास खंड क्षेत्र में स्कूली छात्रों के आधार कार्ड बनवाने की क्या व्यवस्था है?
जवाब- ब्लॉक संसाधन केंद्र यानि बीआरसी में आधार कार्ड के लिए सेंटर बनाया गया है। यहां पर प्रतिदिन स्कूली छात्रों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। कतार तो बहुत लंबी है लेकिन प्रतिदिन करीब 15-20 नये आधार कार्ड बन जाते हैं। इस सेंटर को छात्रों के लिए ही बनाया गया है। उन्हीं छात्रों को बुलाया जाता है जिनका आधार कार्ड बनना होता है।
सवाल- आधार कार्ड बनाने में क्या दिक्कत आ रही है, ये समस्या क्यों बनी हुई है?
जवाब- सर्वर और नेटवर्क की समस्या के चलते आधार बनने में दिक्कत होती है।
सवाल- क्या क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी छात्रों के लिए आधार कार्ड बनाने की सुविधा है?
जवाब- नहीं। आधार कार्ड सेंटर बढ़ाने के लिये पोस्ट आफिस कर्मियों से संपर्क किया है। उम्मीद है कि जल्द ही एक मशीन और लगा दी जाएगी।
सवाल- आधार कार्ड बनने के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम रहते हैं?
जवाब- आधार केंद्र पर कई रसूखदार आते हैं। वह राशन कार्ड की बायोमीट्रिक के लिए दबाव बनाने लगते हैं। इसकी जानकारी मिली है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकारी कार्य में बाधा न डालें।
विज्ञापन
सवाल- काम गति पकड़े, इसके क्या उपाय हैं?
जवाब- एक मेगा कैंप लग जाए तो बड़ी संख्या में आधार कार्ड बनाए जा सकते हैं। ऐसे में लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा मिलेगी।
खैराबाद बीआरसी पर बंद हो गया सेंटर, भटक रहे छात्र
खैराबाद क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए छात्रों को भटकना पड़ रहा है। पूर्व में बीआरसी पर एक आधार सेंटर संचालित था, जिसे बीती 27 मार्च को बंद कर दिया गया। अब सिर्फ नगर क्षेत्र का डाकघर ही सहारा बचा है जहां प्रतिदिन मात्र 50 कार्ड ही बमुश्किल बन पा रहे हैं।
एक माह से नहीं मिल रहा राशन
खैराबाद ब्लॉक के भदियासी गांव निवासी सुमन का आधार अटका हुआ है जिससे एक माह से राशन नहीं मिल रहा है। इसी तरह बिनौरा निवासी नंदराम ने बताया कि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। असोरढ़ गांव निवासी आदिल का फिंगर प्रिंट न होने से केवाईसी अटकी है।
भदेवना गांव निवासी छात्रा सपना देवी का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना है। वहीं, बीआरसी का आधार सेंटर बंद होने से छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बीआरसी का आधार सेंटर जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
दृष्टिबाधित व निशक्त बच्चे का नहीं बन सका आधार
लहरपुर। खैरुल्लापुर ग्राम सभा के ईरापुर निवासी विजय पाल अपने नेत्रहीन व शारीरिक रूप से निशक्त बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। विजय ने बताया कि वह अपने बेटे वैभव (10) का आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी भागदौड़ कर चुके हैंं।
आधार कार्ड न होने से किसी भी कल्याणकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। दिव्यांग प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहा है। मां बृजरानी ने बताया कि वह लोग अनुसूचित जाति के हैं। आधार कार्ड न होने के कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।