Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seniority list for 6,000 teachers to be released

Sitapur News: छह हजार शिक्षकों की जारी होगी वरिष्ठता सूची

Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seniority list for 6,000 teachers to be released
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पहले चरण में छह हजार से अधिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद इस सूची पर आपत्तियां मांगी जाएगी। आपत्तियां के निस्तारण के बाद अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रमोशन नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में बीएसए ने बीईओ से ब्लॉकवार शिक्षकों की सूची मांगी थी। इसमें पांच साल से अधिक का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को शामिल किया है। बीईओ ने ब्लॉकवार बीएसए कार्यालय को सूची भेजी है। इस सूची में छह हजार से अधिक शिक्षक शामिल किए गए हैं। यह सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। इस सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। अगर शिक्षकों की कोई जानकारी गलत अंकित हो गई है, तो वह आपत्ति देकर इसे संशोधित करवा सकते हैं। इस सूची के फाइनल हो जाने के बाद बीईओ से रिक्तियां की जानकारी ली जाएगी। रिक्तियां आने के बाद सूची से प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को प्रमोट किया जाएगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सूची जारी करके आपत्तियां ली जाएगी। पद निर्धारित होते ही प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed