फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Senior citizens and pregnant women will be identified before floods in Terai

Sitapur News: तराई में बाढ़ से पहले चिह्नित होंगे सीनियर सिटीजन व गर्भवती

Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens and pregnant women will be identified before floods in Terai
सीतापुर। तराई में बाढ़ आने से पहले जरूरतमंदों को समय से इलाज देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बाढ़ग्रस्त तीन तहसीतों के सीनियर सिटीजन व गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा जिससे आपदा के समय इनको समय से इलाज दिया जा सके। इसके लिए तीन सीएचसी अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


महमूदाबाद, बिसवां व लहरपुर तहसील बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में शामिल है। इन तहसीलों के 100 से अधिक गांव हर साल प्रभावित होते हैं। गांवों व सड़कों पर पानी भर जाने से इलाज की दुश्वारी उत्पन्न हो जाती है। नावें ही एकमात्र सहारा बचती हैं। इससे जरूरतमंदों को इलाज में दिक्कत होती है। इस समस्या को इस बार दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तीनों तहसील के सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे जरूरतमंदों को पहले से ही चिह्नित कर लें। अगर किसी का लंबे समय से इलाज चल रहा है, बुजुर्ग है, गर्भवती हैं, बच्चों का टीकाकरण होना है तो इन सभी की लिस्ट तैयार कर लें। अगर बाढ़ आए तो इनको प्राथमिकता से इलाज दिया जाए। साथ ही सभी के मोबाइल नंबर भी जुटा लें ताकि आपदा के समय इनकी तकलीफ को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ से पहले मरीजों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षकों के पास इनके नाम व मोबाइल नंबर रहेंगे जिससे समय से इलाज दिया जा सके।-
-डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed