{"_id":"692747f6a1f533b7ff0d083a","slug":"seminar-organized-on-constitution-day-sitapur-news-c-102-1-stp1003-144979-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को बार एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज कुलदीप सक्सेना ने कहा कि हमें संविधान की प्रस्तावना में समाहित भावना का सम्मान करते हुये अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद न्यायाधीश भागीरथ वर्मा, शफीक, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी ने की। इस मौके पर महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर लाल अवस्थी, प्रमोद शुक्ल, गायत्री सिंह, राम प्रताप सिंह, शैलेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, लहरपुर में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को ब्लॉक कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई व ब्लॉक कार्यालय परिसर ने बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर लोगों को संविधान का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम नरेश वर्मा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सिद्धार्थ कुमार आर्य, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ओमेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। (संवाद)