{"_id":"690a4895931fe304180f4a44","slug":"seeing-a-leopard-in-the-field-the-woman-ran-away-sitapur-news-c-102-1-stp1002-143548-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेंदुए को खते में देखकर भागी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेंदुए को खते में देखकर भागी महिला
Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ । इलाके में खौफ का पर्याय बना तेंदुआ लोगों को लगातार नजर आने के बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पा रहा है। वन विभाग के अधिकारी उसे पकड़ने की रणनीति मात्र बनाने तक सिमटे हैं। तेंदुआ अपनी लोकेशन बदलकर विभाग के कर्मचारियों को चकमा दे रहा है। सोमवार शाम रघुनाथ गांव के पास एक महिला को तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। डर के मारे सहमी महिला शोर मचाते हुए घर की ओर भागी।
वन विभाग की टीम ने देर रात तक उसकी तलाश में काफी खाक छानी पर तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं। तेंदुए के लगातार भ्रमणशील रहने से इलाके के लोगों में डर व दहशत बढ़ती जा रही है।
सोमवार की शाम रघुनाथपुर के पास तेंदुए को फिर देखा गया। रघुनाथपुर के मजरा पथरहिया की रहने वाली राधा शाम करीब सात बजे अपने बच्चे को शौच कराने घर के बाहर निकली थी। राधा के मुताबिक उसी समय खेतों की तरफ उसने तेंदुए को टहलते देखा। खौफजदा राधा बच्चे को लेकर शोर मचाते हुए घर के अंदर भाग गई। शोर सुनकर रामचन्द्र, खुदीराम व सीताराम आदि ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रधान को खबर दी गई। प्रधान आकाश सिंह ने रात आठ बजे वन विभाग को सूचना दी। मंगलवार को जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पग पग चिह्न तेंदुए के होने की पुष्टि की है। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि रघुनाथपुर के प्रधान से सूचना मिलने पर रात में टीम ने इलाके में कॉम्बिंग की थी। तेंदुए द्वारा लगातार लोकेशन बदलने के कारण उसकी सही स्थिति का पता लगाने में दिक्कत आ रही है।