{"_id":"617c1b37e0347a59213e9c43","slug":"sedition-case-filed-against-youth-for-celebrating-pakistan-victory-in-t20-world-cup-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाना पड़ा महंगा, आरोपी पर राजद्रोह का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाना पड़ा महंगा, आरोपी पर राजद्रोह का केस
Fri, 29 Oct 2021 09:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के मामले में बिसवां पुलिस ने कार्रवाई की है। बजरंग दल के कार्यकारी अध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक के बीच हुए मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की फोटो भी शेयर की। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन गुस्से में आ गए। बजरंग दल के कार्यकारी अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ राजद्रोह समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद बिसवां के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बिसवां के मोहल्ला जोशी टोला निवासी जीशान ने बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत की हार और पाक के जीत का जश्न मनाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि जीशान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की फोटो और पाक का झंडा भी पोस्ट किया है। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन हो गए। मामले को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष वर्मा की दी गई तहरीर पर बिसवां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बिसवां इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी जीशन के खिलाफ राजद्रोह, सात सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जारी है। गिरफ्तारी के बाद मामले में कुछ और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।