फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Secretary suspended for taking bribe

घूस लेने के आरोप में सचिव निलंबित

Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for taking bribe
सांडा (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक में तैनात एक सचिव का पीएम आवास लाभार्थी से पैसे लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी ने बीडीओ को उसके विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सकरन विकास खंड में तैनात पंचायत ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण में ग्राम पंचायत रेवान के बीते वित्तीय साल के एक लाभार्थी से आवास के नाम पर मार्च में ब्लॉक मुख्यालय पर दस हजार रूपए रिश्वत के रूप में लिए थे। उस दौरान पैसा लेते हुए किसी ने सचिव का वीडियो बना लिया था। सोमवार की सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद विभागीय अफसरों ने मामले की जांच करते हुए इसकी सच्चाई की पुष्टि की तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी को जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ल ने बताया आरोपी सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव की कार्यशैली है विवादित, दर्ज हैं दो मुकदमे
ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी की कार्यशैली पूर्व में भी विवादित रही है। दो मामलों में उनके विरुद्ध पहले से मुकदमा दर्ज है। ग्राम पंचायत दुगाना में सामुदायिक शौचालय निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में सकरन थाने पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। साथ ही एक माह पूर्व अभद्रता के मामले में भी सचिव के विरुद्ध सकरन थाने पर अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed