{"_id":"61438dc78ebc3e91ed16344c","slug":"secretary-did-not-sign-the-check-for-purchase-of-straw-for-commission-sitapur-news-lko595878861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन के लिए सचिव ने भूसा खरीद की चेक पर नहीं किए दस्तखत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन के लिए सचिव ने भूसा खरीद की चेक पर नहीं किए दस्तखत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। गोशाला में पशुओं के लिए भूसा खरीदा जाना था। संबंधित चेक पर प्रधान ने हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन सचिव ने कमीशन न मिलने के कारण साइन नहीं किए। इससे भूसा सप्लाई नहीं हो सकी और गोवंशों को जान गंवानी पड़ी।
विकासखंड एलिया के ग्राम क्लार्क नगर में स्थित गोशाला में चारा के अभाव में कई पशुओं के मर जाने एवं चार के मरणासन्न की स्थिति में पहुंच जाने पर संबंधित सचिव को निलंबित किया गया है। रामकोट पुलिस ने सचिव व वीओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्लार्कनगर स्थित गोशाला में गोवंशों के मरने के मामले की जांच मौके पर जाकर डीसी मनरेगा एवं बीडीओ एलिया ने किया। इसमें भूसा खरीद के लिए ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन
बताते हैं भूसा खरीदने के लिए ठेकेदार को चेक देनी थी। जिस पर प्रधान ने हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन सचिव हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। वह अपना कमीशन मांग रहे थे। इसलिए समय से भूसा का सप्लाई नहीं हो सकी।
पशु चिकित्सा अधिकारी की भी लापरवाही उजागर हुई है। प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला विकास अधिकारी ने वहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया है।
सीडीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार जायसवाल एवं ग्राम विकास अधिकारी श्रवण कुमार के विरुद्ध थानाध्यक्ष रामकोट को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इस मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर शासन को भेजकर अनुशासनात्मक कार्यवाही कराएं। एसओ रामकोट ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी संजीव जायसवाल और सचिव श्रवण के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।