Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Search underway in Mahmudabad for the man who chatted with Shraddha Dubey

Sitapur News: श्रद्धा दुबे से चैट करने वाले युवक की महमूदाबाद में तलाश

Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Search underway in Mahmudabad for the man who chatted with Shraddha Dubey
सीतापुर। लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीतापुर के महमूदाबाद तक पहुंचती नजर आ रही है। मामले की पड़ताल कर रही लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम महमूदाबाद निवासी एक युवक की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी श्रद्धा दुबे और उक्त युवक के बीच हुई कुछ चैट सामने आई हैं। हालांकि, युवक की भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

सीओ कपूर कुमार ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी से इन्कार करते हुए कि लखनऊ की टीम से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है। वह लोग अपने स्तर पर जांच करने आए होंगे। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात युवक तक पहुंचने के लिए महमूदाबाद में दबिश दी और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर उनसे भी आवश्यक जानकारी ली गई। टीम ने दोनों से युवक के संपर्कों और उससे जुड़ी जानकारियों के संबंध में सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

हालांकि, पूछताछ के दौरान कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने की बात सामने आई है। इसके बाद टीम की ओर से युवक की तलाश जारी रखे जाने की चर्चा है। श्रद्धा के साथ युवक का संपर्क कैसे हुआ, उसकी क्या भूमिका रही जैसे बिंंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed