फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seal lab for gender test

लिंग परीक्षण करने पर सील करें लैब

Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seal lab for gender test
गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म में महिला को पोषण डलिया देती राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बा - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। आठ महिलाओं ने शिकायती पत्र दिया। इस पर उन्होंने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के दौरान लिंग का परीक्षण न किया जाए। किसी लैब में लिंग परीक्षण की जानकारी मिलती है तो उसे सील करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएमएस सुषमा कर्णवाल को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए समय से रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि महिलाओं को समय से न्याय दिलाया जा सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल से कहा कि सीएम सुमंगला योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को दिया जाए। लम्बित आवेदनों का निस्तारण समय से करें।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पीड़िताओं को मिलने वाला लाभ लम्बित न किया जाए। सीओ सिटी से महिला अपराध से संबंधित एफआईआर की जानकारी लेते हुये निर्देश दिए कि महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर न्याय देना सुनिश्चित करें। सीएम सामूहिक विवाह योजना का लाभ गरीब व असहाय लोगों तक पहुंचे। बीएसए को कड़े निर्देश दिये कि बच्चों को मिलने वाला भोजन मानक के अनुरूप हो और किसी भी विद्यालय में मिड-डे-मिल योजना में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण डलिया
महिला आयोग की अध्यक्ष ने तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा मिशन शक्ति के तहत लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने गोद भराई की रस्म पूर्ण कराई। जिसमें गर्भवती महिलाओं को पोषण डलिया वितरित किया और नवजात बच्चों को अन्नप्रासन कराया।
शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन पर सजे स्टालों का निरीक्षण किया गया। शिक्षिकाओं द्वारा प्रकाशित महिला सशक्तिकरण के तहत एहसास नामक पत्रिका भेंट की गई। कठपुतली व अन्य रोचक सामग्री के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने व बाल अखबार द्वारा उनकी रचनात्मकता को निखारने के लिए कई सामग्रियां, मन की बात पेटिका आदि को देखकर उसे सराहा।

बच्चों दिया लैपटॉप और बैग
तहसील सदर के सभागार में उन्होंने मुख्मयंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच प्रमाण पत्र, मिशन शक्ति के तहत कार्य करने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की आठ शिक्षिकाओं को प्रशंसा पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 10 बच्चों को लैपटॉप और बैग वितरित किए। निराश्रित महिला पेंशन के तहत पांच महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed