फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SDRF found the bodies of two missing teenagers

Sitapur News: एसडीआरएफ ने खोज निकाले लापता दो किशोरों के शव

Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
SDRF found the bodies of two missing teenagers
बेहटा/तंबौर। अकबरपुर डेवर घाट में शुक्रवार दोपहर नहाते समय शारदा नदी में डूबे चारों किशोरों के शव पुलिस ने खोज लिए हैं। दो किशोरों के शव शुक्रवार को ही मिल गए थे। वहीं एसडीआरएफ ने शनिवार सुबह लापता दो किशोरों के शवों को भी खोज निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर के हसनपुर कटौली निवासी अविनाश (14), देवांश (14), उत्कर्ष (14) व राहुल (13) शुक्रवार दोपहर तंबौर स्थित शारदा नदी के डेवर घाट पर नहाने गए थे। नहाते वक्त चारों किशोर गहरे पानी में डूब गए। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से अविनाश और उत्कर्ष के शव खोज लिए गए थे। देवांश व राहुल के शवों को एसडीआरएफ ने शनिवार को खोज लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों शवों को खोज लिया गया है।
विज्ञापन


बजरंग दल ने था चेताया
राष्ट्रीय बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगातार तंबौर पुलिस को चेताया था कि रोज सैकड़ों की संख्या में लोग यहां नहाने आते हैं। नदी के पानी में रील बनाने के साथ स्टंट भी करते हैं। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार यदि पुलिस समय रहते चेत जाती तो शायद ऐसा हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनौती के बाद हुआ था उत्कर्ष का जन्म
उत्कर्ष के परिजनों ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था। उससे छोटी दो बहनें हैं। काफी मान-मनौती के बाद उत्कर्ष का जन्म हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार अविनाश ने ही अन्य तीनों से नदी में नहाने के लिए कहा था। इसके बाद चारों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर डेवर घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed