फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SDM started investigation into the black marketing of Anganwadi nutrition

Sitapur News: आगनबाड़ी के पोषाहार की कालाबाजारी की एसडीएम ने शुरू की जांच

Tue, 29 Jul 2025 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM started investigation into the black marketing of Anganwadi nutrition
केंद्र पर जांच करते अ​धिकारी। - फोटो : केंद्र पर जांच करते अ​धिकारी।
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहार की कालाबाजारी के मामले में सोमवार को जांच शुरू हो गई। एसडीएम देवेंद्र मिश्रा ने डीपीओ मनोज राव के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर जांच शुरू की। बता दें कि बृहस्पतिवार को ऐलिया ब्लॉक में ग्रामीणों ने भेरूकहा गांव के पास बाजार में बिकने के लिए जा रही चने की दाल की सीलबंद पैकेटों के साथ ऑटो चालक को पकड़ा था। सोमवार को जांच टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों हरनी व परसेहरा का निरीक्षण किया। इस टीम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव, उपजिलाधिकारी महोली देवेन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार महोली, परियोजना अधिकारी ऐलिया वीरेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने आंगनबाड़ी केंद्र हरनी में लाभार्थियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। हालांकि ग्रामीणों का आरोप रहा कि हरनी केंद्र के पिपरी गांव के लाभार्थियों को इस जांच की जानकारी तक नहीं दी गई। इसके बाद टीम परसेहरा केंद्र पहुंची, वहां जांच की। डीपीओ व एसडीएम महोली, सीडीपीओ सेरूकहा व भेरूकहा भी गए। वहां ग्रामीणों से बातचीत की। देर शाम तक जांच चलती रही। ग्रामीणों ने कहा कि चालक को हिरासत में लेकर अगर जांच की जाए तो इस मामले की परत दर परत खुल सकती हैं। सुपरवाइजर अनीता यादव ने घटना के दूसरे दिन ही केंद्र पर पहुंचकर जांच की थी। बताया था कि केंद्र पर मौजूद वितरण रजिस्टर में स्टाक पूरा है। चने की दाल के पैकेट इस केंद्र के नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed