फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SDM caught illegal hospital running in the house

Sitapur News: घर में चल रहा था अवैध अस्पताल, एसडीएम ने पकड़ा

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SDM caught illegal hospital running in the house
अवैध अस्पताल में जांच करते एसडीएम बी के सिंह
महमूदाबाद। कस्बे के रमुआपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात एसडीएम ने छापा मारकर एक घर में अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल को सील किया है। एसडीएम के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें रमुआपुर बीज भंडार के सामने एक घर में अवैध रूप से प्रसव का कार्य करने की सूचना मिली थी। सोमवार देर रात एसडीएम बीके सिंह और कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर छापा मारा। छापे के दौरान बेलदार टोला निवासी बिंद कुमार घर में गर्भवती महिला रमा का प्रसव करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान गर्भवती महिला आशु पत्नी मुस्तफा भी भर्ती पाई गई। घर से प्रसव कराने के उपकरण दो तख्त, गद्दे, प्रतिबंधित औषधियां और प्रसव मेज के साथ ग्लूकोज स्टैंड मिले हैं। प्रसव में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि आवास को सील करते हुए भर्ती महिला को महिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed