{"_id":"62e57d4baa89767be12628bb","slug":"scuffle-between-head-and-former-head-over-quota-allocation-sitapur-news-lko641937985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटन में प्रधान और पूर्व प्रधान में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटन में प्रधान और पूर्व प्रधान में हाथापाई
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। उचित दर विक्रेता की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया बाधित हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बंजर ग्राम पंचायत के दरियापुर स्कूल में उचित दर विक्रेता की दुकान के आवंटन को लेकर शनिवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व प्रधान संतोष कुमार वाजपेयी पक्ष का आरोप था कि चुनाव करवाने का कोई एजेंडा पूर्व से नहीं निकाला गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के हाथापाई भी होने लगी।
किसी प्रकार से मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ 20-20 लोगों के नाम से तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ रामपुर मथुरा ने बताया कि संभवत: चुनाव सम्पन्न हो चुका है लेकिन थानाध्यक्ष के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।