{"_id":"606762508ebc3ecbad66c08f","slug":"scooty-riding-mother-dies-due-to-vehicle-collision-son-injured-sitapur-news-lko5724026145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां की मौत, बेटा जख्मी
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बेटे के साथ स्कूटी से सवार होकर घर जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कमलापुर इलाके के सुरैया निवासी शांती देवी (42) पत्नी सुरेंद्र शुक्रवार को लखनऊ की ओर से अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहीं थीं। बताया जाता है कि ये लोग कोतवाली सिधौली इलाके में हाईवे पर मनवा तिराहे के पास पहुुंचे थे, इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में दोनों को सिधौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेकाबू होकर खंभे से टकराई बाइक, दो घायल
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां इलाके में बाइक के बेकाबू होकर खंभे से टकराने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बिसवां इलाके के मोहल्ला दायरा निवासी शकील (50), अनस (18) शुक्रवार को बिसवां से किसी काम के सिलसिले में सांडा जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों लोग सांडा पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे, इस बीच बिजली के खंभे से उनकी बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।