फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Schools were locked even at half past nine

साढ़े नौ बजे भी स्कूलों में लगा रहा ताला

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Schools were locked even at half past nine
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलगवां में स्कूल के बाहर खड़ी छात्राएं। -संवाद - फोटो : SITAPUR
9:22 बजे बंद मिला स्कूल
विज्ञापन

समय सुबह 9:22 बजे विद्यालय गेट पर ताला जड़ा था। बच्चे समय से आकर विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलगवां में सुबह 9:25 बजे ताला लगा था। छात्र छात्राएं अपना-अपना बैग विद्यालय के गेट पर टांगकर खेल रहे थे। कुछ विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। जबकि प्राथमिक विद्यालय बेलगवां खुला हुआ था।
देर से खुला विद्यालय
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर विकासखंड महोली में सुबह 9.38 बजे विद्यालय के बाहर शिक्षक व बच्चे खड़े थे। वह प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। कुछ छात्राएं विद्यालय के गेट को चढ़कर पार कर रहीं थी। प्राथमिक विद्यालय भोगीपुर सुबह 9:35 बजे बच्चे समय से विद्यालय पहुंच गए थे। मगर गुरुजी के न आने के कारण बच्चे गेट पर ही खड़े थे। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय रोज देर से ही खुलता है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। विकासखंड एलिया में सीतापुर-गोला मार्ग पर सड़क के किनारे पड़ने वाले परिषदीय विद्यालय का हाल बहुत ही खराब है। विद्यालयों खुलने व बंद होने में शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। कहीं इन विद्यालयों में 9.30 बजे तक ताला लगा रहा तो कहीं यह समय से पहले ही बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने मंगलवार को मुख्य मार्ग के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों की रियलटी देखी तो को हैरान करने वाले नजारे दिखाई दिए। कहीं बच्चे स्कूल बैग को गेट में टांगकर खेलते नजर आए, तो कहीं बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे। कई जगहों पर शिक्षक आ गए थे, तो कहीं पर प्रधानाध्यापक के न आने के कारण बच्चे व शिक्षक विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक का विद्यालय का समय निर्धारित है।

समय के अनुसार विद्यालय नहीं खुल रहे हैं। 9.30 बजे तक अधिकांश विद्यालयों में ताला लगा मिला।
बीईओ उमेश कुमार गौतम ने बताया कि बच्चों के आने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय खुलेगा। छुट्टी के 30 मिनट बाद विद्यालय बंद होगा। अगर इसका पालन नहीं किया जा रहा है तो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व सहायकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed