फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   school

31 अगस्त तक ले सकेंगे स्कूलों में दाखिला

Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
school
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 10वीं व 12वीं में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को अब अंतिम अवसर मिलेगा। 31 अगस्त तक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इस अवधि में वह संस्थागत व व्यक्तिगत दोनों तरह से एडमिशन हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने संशोधित नई सारिणी जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं व 12वीं में कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा पांच अगस्त तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान तमाम विद्यार्थी एडमिशन पाने से वंचित रह गए थे। वह दाखिला लेने के लिए कॉलेज व कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। अब ऐसे विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह अपना एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त तक विद्यार्थी अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके एडमिशन ले सकते हैं। वहीं प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की फीस कोषागार में सात सितंबर तक जमा कर सकते हैं। प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा शुल्क व विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को 21 सितंबर तक अपलोड किया जाएगा। 10 अगस्त के बाद विलंब शुल्क के साथ एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सात सितंबर तक यह विलंब शुल्क कोषागार में जमा कराएंगे। विलंब शुल्क के साथ छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तय की गई है। इस समय सारिणी के अनुसार ही दाखिला लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed