{"_id":"592478d14f1c1b2d2c53753d","slug":"school-closed-nine-teachers-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मिला बंद, नौ शिक्षकों का रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मिला बंद, नौ शिक्षकों का रुका वेतन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 23 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
school
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पन्नाराम के औचक मुआयने में नौ शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। दो स्कूलों में ताला लटकता मिला। स्कूलों में नौनिहालों की उपस्थिति बेहद कम मिली। जिस पर इन शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। ये शिक्षक पिसावां विकासखंड के हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने 19 मई को पिसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय चडरा का मुआयना किया था। सुबह 8.05 पर स्कूल बंद मिला। शिक्षिका मधुबाला शुक्ला, मीनाक्षी, रवि कुमार व अनुदेशक शीलू दीक्षित विलंब से स्कूल पहुंचे। जिस पर इनका निरीक्षण के दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चडरा प्रथम में शिक्षिका विनीता सिंह व रश्मि जायसवाल अनुपस्थित मिले। हाजिरी का कोई प्रमाण स्कूल में मौजूद नहीं था। इस पर इनका वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय चडरा द्वितीय में शिक्षिका तृप्ति मिश्रा व शिक्षक संतोष सिंह ने 18 मई को कितने बच्चे स्कूल छोड़ा। इसका अंकन उपस्थिति रजिस्टर पर नहीं था। नौनिहालों की हाजिरी बेहद कम मिली। इनका वेतन रोक दिया गया है।