{"_id":"bebc3546f09f98f09706450255c786d4","slug":"school-children-will-arrive-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचते ही बच्चों को मिलेगा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पहुंचते ही बच्चों को मिलेगा दूध
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन में शिक्षकों को अब कुछ सहूलियत मिलेगी। बुधवार के मेन्यू में कुछ परिवर्तन कर दिए गए है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ते लौकी के दाम से कोफ्ता बनवाना मुश्किल हो रहा था। जिस पर शासन ने कोफ्ता बनाने के लिए प्रयोग होने वाले लौकी की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
इसकी जगह पर शिक्षक मौसमी सब्जियों का भी प्रयोग कर सकते है। इस संबंध में शासन ने निर्देश जारी किए है। वहीं प्रत्येक नौनिहाल को 200 मिलीलीटर दूध मिलेगा।
इस संबंध में शासन का कहना है दूध का वितरण स्कूल खुलते ही करा दिया जाए। जिससे मध्याह्न भोजन ग्रहण करने में अंतराल मिल सकें। इससे दूध खराब होने की संभावना भी कम रहेगी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत पका पकाया भोजन दिया जाता है। प्रत्येक दिन के लिए मेन्यू निर्धारित है।
चालू सत्र में शासन ने मेन्यू में कुछ संशोधित कर दिए है। बुधवार को नौनिहालों को दूध दिया जाएगा। इसके अलावा कोफ्ता चावल मिलेगा।
कोफ्ता बनाने में लौकी का ही प्रयोग किया जाएगा। जुलाई में दो बार कोफ्ता चावल दिया जा चुका है, लेकिन यह मेन्यू सप्ताह में एक ही दिन लागू होता है।
इस पर देखने में आया है कि बुधवार को लौकी के दाम आसमान छूने लगे गए थे। बाजार में इसकी कीमत 50 रूपये पार कर गई। इससे कोफ्ता बनवाने में शिक्षकों के सामने मुसीबतें उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक श्रद्धा मिश्रा ने निर्देश जारी किए है। इसमें कहा गया है कि अगर कोफ्ता बनवाने में स्थानीय स्तर पर लौकी की उपलब्धता नहीं है, तो ऐसे में उसकी जगह मौसमी सब्जियों का भी प्रयोग कर सकते है।
बशर्ते उसकी क्वालिटी ठीक हो। जिस पर बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए है। संशोधित मेन्यू को प्रत्येक विद्यालय में पालन कराने की हिदायत दी है। यह संशोधित मेन्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।