{"_id":"58cd7b184f1c1b992132c491","slug":"satyagraha-express-collide-with-the-goods-train-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस, पांच जख्मी
amar ujala
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्टेशन पर शुक्रवार रात दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीन डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। इससे ट्रेन के गेट के पास बैठे पांच मुसाफिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
यह हादसा उत्तर रेलवे मुरादाबाद के सिटी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास हुआ, जहां से दो ट्रेनों के ट्रैक बदलते हैं। उधर, मामले की खबर पाकर रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। रेलवे के एडीआरएम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब एक बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ठहराव के बाद ट्रेन आउटर के पास पहुंची थी। इसी दौरान दूसरी ओर से एक मालगाड़ी भी आ गई।
विज्ञापन
आउटर के पास मालगाड़ी व ट्रेन से रगड़ती हुई निकल गई, जिससे ट्रेन में गेट के पास खड़े पांच मुसाफिर बुरी तरह जख्मी हो गए। उधर, ट्रेन की बोगी मालगाड़ी से रगड़ने की आवाज के बाद ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारन के गौनहा थाना क्षेत्र के बेरिया माधौपुर निवासी इरशाद मिर्जा, खैराबाद के उनसिया निवासी हरिनाम, बलरामपुर जिले के ललैया निवासी तेजराम, सदरपुर निवासी अमरेश कुमार व बाराबंकी के कोटरीपुर निवासी विनय तिवारी के रूप में हुई है।
इन सभी यात्रियों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। खबर पाकर आरपीएफ, जीआरपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही रेलव के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह उत्तर रेलवे मुरादाबाद के एडीआरएम संजीव मिश्रा ने भी जांच की।