फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saryu's water level decreased by 70 cm, danger averted for now, but panic persists

Sitapur News: सरयू का जलस्तर 70 सेमी घटा, फिलहाल टला खतरा, पर दहशत कायम

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased by 70 cm, danger averted for now, but panic persists
सरयू में बाढ़। - फोटो : सरयू में बाढ़।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 70 सेंटीमीटर घटकर 117.10 मीटर पर आ गया है। पानी अब खतरे के निशान से 1.90 मीटर नीचे है। इससे तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को अस्थायी राहत मिल गई है। हालांकि, गिरिजापुरी बैराज से मंगलवार को 1.02 लाख 669 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गांजर वासियों के मुताबिक खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। पहाड़ों पर बारिश व बैराजों से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर सरयू में फिर उफान आ सकता है। इसे लेकर ग्रामीण बाढ़ से निपटने की तैयारियों में लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में डर और सतर्कता बनी हुई है। बीते तीन दिनों से जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण अखरी, अंगरौरा, शंकरपुरवा, बाबाकुटी, निरंजन पुरवा, प्यारे पुरवा, मिश्रण पुरवा, सोती पुरवा और बलेसर पुरवा आदि गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, मंगलवार को तीसरे दिन जलस्तर में 70 सेमी की कमी आने से स्थिति थोड़ी सामान्य हुई है। संभावित बाढ़ का खतरा भी फिलहाल टल गया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सरयू का मिजाज पलभर में बदल सकता है। ऐसे में लोग पहले से ही सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन



बदहाल रास्ते नहीं कराए दुरुस्त
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बदहाल रास्ते अब तक दुरुस्त नहीं कराए गए हैं। ग्रामीण अखिलेश तिवारी ने बताया कि मौसम ने रास्तों की मरम्मत का खूब समय दिया है, इसके बाद भी जिम्मेदारों ने गत वर्ष की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए रास्तों की मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें सक्रिय, लगातार की जा रही निगरानी
सरयू का जलस्तर काफी घट गया है। बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने की सारी तैयारी पूरी कर ली है। टीमें सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। - अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed