फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sanjay passed scholarship exam

Sitapur News: संजय ने उत्तीर्ण की छात्रवृति परीक्षा

Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sanjay passed scholarship exam
महमूदाबाद क्षेत्र में संजय को सम्मानित करते ​शिक्षक।   -संवाद
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोधौरी के छात्र संजय ने राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा पास करने के बाद संजय को अब प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शनिवार को विद्यालय में शिक्षकों ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


विद्यालय की अध्यापिका ममता ने बताया कि संजय को जिले में 37वीं रैंक हासिल हुई है। भारत सरकार द्वारा परीक्षा के माध्यम से मेधावियों का चयन किया जाता है जिसके बाद प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना और माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर को कम करना है। इस अवसर पर शिक्षक अवनीश वर्मा, ज्योति सिंह व रुचि वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed