{"_id":"570e8bfc4f1c1bf25e4a6ab8","slug":"samples-collected-from-district-hospital-canteen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की कैंटीन से भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की कैंटीन से भरे नमूने
Amarujala Bureau
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खाद्य नमूने भरती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। जिला अस्पताल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व बीसीएम अस्पताल की कैंटीन से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल में चल रही कैंटीन पर छापा मारा। इस कैंटीन से जिला व महिला अस्पताल के मरीजों भोजन दिया जाता है। यहां के रसोईघर की साफ-सफाई देखी। उसके बाद भोजन की गुणवत्ता चेक की। जिसमें मिर्च, दाल व आटे में मिलावट होने की आशंका लगी।
जिस पर इनका नमूना भरा। उसके बाद टीम खैराबाद के बीसीएम अस्पताल पहुंची। यहां पर रिफाइंड आयल का नमूना भरा। यहां के बाद टीम रहीमाबाद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंची। यहां पर कई खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की आशंका हुई।
विज्ञापन
जिस पर चाय व नमक का नमूना भरा। इस दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी एसके सोनी मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जिन व्यापारियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह तत्काल करा लें। वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।