फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saints and priests kept insisting, the noise of chaos on the parikrama path till now

Sitapur News: संत-पुरोहित देते रहे जोर, परिक्रमा पथ पर अब तक अव्यवस्थाओं का शोर

Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Saints and priests kept insisting, the noise of chaos on the parikrama path till now
नैमिषारण्य क्षेत्र के भैरमपुर नहर के ऊपर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त। - संवाद - फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य/सीतापुर। अगले माह की 21 तारीख से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा में देश भर से लाखों लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे लेकिन जर्जर परिक्त्रस्मा पथ उनकी कदम-कदम पर परीक्षा लेगा। मोक्ष की कामना लेकर की जाने वाली इस पौराणिक परिक्त्रस्मा के शुरू होने में एक माह का समय बचा है। संत व पुरोहित जिला प्रशासन से परिक्त्रस्मा मार्ग संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने को लेकर संपर्क कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन अब तक सिर्फ आश्वासन का झुनझुना ही थमाता आ रहा है।
विज्ञापन

हर साल फाल्गुन माह में होने वाली पौराणिक 84 कोसी परिक्त्रस्मा का साक्षी बनने मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु यहां तो हैं। ज्यों-ज्यों परिक्त्रस्मा का समय करीब आ रहा है साधु-संत भी तैयारियां तेज करने में जुटे हुए हैं। इसके उलट जिला प्रशासन की कवायद अभी तक बैठकों व कागजों में ही सिमटी हुई है। ऐसा भी नहीं है कि प्रशासन को इस धर्म यात्रा में श्रद्धालुओं को पेश आने वाली दुश्वारियों का अंदाजा नहीं है। लेकिन क्या करें, जिम्मेदारों की सुस्ती दूर होने का नाम ही नहीं ले रही।
विज्ञापन

लगभग हर साल इसी तरह प्रशासन शुरुआत में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की बात कहता है, फिर परिक्त्रस्मा शुरू हो जाती है और परिक्त्रस्मार्थियों को जरूरी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो पाती हैं। हालांकि कागजी शोर करने में अफसर बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतते। कमोबेश ऐसी ही स्थिति इस बार भी देखने को मिल रही है। बीते एक महीने में कई बार प्रशासन और साधु संतों की बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को बार-बार साधु-संत और तीर्थ पुरोहित परिक्त्रस्मा में श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करा रहे हैं। गत मंगलवार को भी साधु-संतों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अनुज सिंह से मुलाकात करते हुए परिक्त्रस्मा पथ की समस्याओं से अवगत कराया। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन ही मिल सका। परिक्त्रस्मा पथ पर मूलभूत व्यवस्थाएं तक दुरुस्त नहीं हैं। हालात ऐसे ही रहे तो लाखों परिक्रमार्थियों के लिए आस्था की डगर का सफर अबकी आसान नहीं होगा।

अफसरों से किया है व्यवस्था दुरुस्त करने का निवेदन
उपरोक्त समस्याओं के बारे में हमने सीतापुर डीएम अनुज कुमार सिंह और हरदोई डीएम मंगला प्रसाद सिंह से भेंट कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने का निवेदन किया है। यदि समय रहते इस दिशा में कार्य हो जाएगा तो परिक्रमार्थियों को सुविधा रहेगी।
- संतोष दास खाकी, सचिव, परिक्त्रस्मा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed