फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sagar Strikers defeated Eagle Club Sidhauli

Sitapur News: सागर स्ट्राइकर ने ईगल क्लब सिधौली को हराया

Wed, 12 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sagar Strikers defeated Eagle Club Sidhauli
सीतापुर। शहर के जीआईसी मैदान पर चल रही यूपी 34 प्रीमियर लीग के नाईट क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार रात सागर स्ट्राइकर इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ईगल क्लब सिधौली को नौ विकेट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
विज्ञापन

इस मौके मुख्य अतिथि एडीएम नीतीश सिंह और प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेस्डर समाजसेवी सागर गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। विजेता टीम के छोटू पीएसी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल क्लब सिधौली की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 64 रन बनाए। सागर स्ट्राइकर के गेंदबाजों ने शुरू से विपक्षी टीम के बल्लेबाजी पर अपना दबाव बनाए रखा। छोटू पीएसी ने दो ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट जबकि अभय ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी सागर स्ट्राइकर इलेवन की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। रजत ने 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें छह छक्के भी शामिल रहे। संतोष ने दो छक्के व एक चौका लगाकर 17 रन बटोरे। सचिन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने चार ओवर में ही जीत का लक्ष्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed