फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sadhoo shot due to illegal relations

अवैध संबंध के शक में साढ़ू ने मारी गोली

Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sadhoo shot due to illegal relations
महोली (सीतापुर)। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में साढ़ू ने युवक को गोली मार दी। पुलिस सामने थी, लेकिन इसके बाद भी साढ़ू ने बेटे के साथ मिलकर वारदात की। घटना को लेकर पीड़ित ने पत्नी, साढ़ू सहित तीन लोगों पर घटना अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महोली इलाके के रेवाना गांव के सुनील कुमार (34) की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर उसकी और इमलिया सुल्तानपुर इलाके के भगवानुपर निवासी उसके साढ़ू रेवती के बीच टशन चल रही थी। शनिवार शाम उसका साढ़ू उसके गांव आया। उसके साथ उसका बेटा भी था।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले उसके साढ़ू ने साथ में शराब पी। शराब पिलाने के बाद उसे बहाने से गांव के बाहर खेतों की ओर बुला ले गया। वहां दोनों के बीच तकरार बढ़ गई। बात बढ़ने पर सुनील के साढ़ू ने उस पर तमंचा तान दिया। यह देखकर वह भागा और गन्ने के खेत में छुप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यूपी 100 को फोन कर दिया। जब उसे यूपी 100 की गाड़ी की लाइट दिखी तो वह बाहर आ गया। पुलिस टीम उससे महज 100 मीटर दूरी पर थी। उसके साढ़ू रेवती ने उसको गोली मार दी। आरोप है कि दो गोलियां चलाई गईं, जिसमें उसे एक गोली लग गई। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकला।

सुनील का कहना है कि उसने साढ़ू रेवती, पत्नी व साढ़ू के बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed