फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   RTPCR investigation will be done in the district from July

जुलाई से जिले में होगी आरटीपीसीआर जांच

Sun, 30 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
RTPCR investigation will be done in the district from July
सीतापुर। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर की जल्द सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में इसके लिए प्रस्तावित डीएसएलटू लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 20 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई में यह लैब शुरू हो जाएगी। इससे जनपद सहित आस पड़ोस के जिलों के लोगों को भी कम समय में ही कोरोना जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला सीतापुर में कोरोना की जांच तीन तरीके से होती है। जिला अस्पताल में टूनेट मशीन लगी है। एंटीजन किट के माध्यम से जांच की जाती है। संक्रमण के पुख्ता पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर की जांच कराई जाती है। लेकिन यह जांच जिले में नहीं होती है। इस जांच के लिए नमूना लिया जाता है। उसके बाद लखनऊ स्थित लैब को भेजा जाता है।
विज्ञापन

वहां से जांच रिपोर्ट आने में कम से कम तीन दिन लग जाते हैं। इससे मरीज को इलाज में काफी देरी हो जाती है। लखनऊ लैब पर बढ़ते भार को देखते हुए शासन ने 12 जिलों में डीएसएलटू लैब बनाने की मंजूरी दी थी। जिसमें अपना सीतापुर जिला भी शामिल है। इस मंजूरी के बाद जिला अस्पताल में टीबी वार्ड के पड़ोस में जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 20 से 25 दिन में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद जांच मशीनें आ जाएगी। इससे उम्मीद की जा रही है, जुलाई माह में यह लैब शुरू हो जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कोरोना की जांच का सैंपल जिस दिन लिया जाएगा। उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी। सीतापुर के अलावा लखीमपुर, हरदोई व शाहजहांपुर जिले के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
जिला अस्पताल में लैब के लिए निर्माण शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद मशीनों की खरीद होगी। जुलाई में इसकी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed