फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   RTO seized four buses, challans for eight

आरटीओ ने सीज की चार बसें, आठ का चालान

Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
RTO seized four buses, challans for eight
सीतापुर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ आरपी द्विवेदी ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय सीतापुर परिसर में निर्माणाधीन सारथी भवन का मुआयना किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा एक करोड़ 79 लाख की लागत से बनाए जा रहे सारथी भवन का कार्य 90 फीसदी होने की बात कही। भवन निरीक्षण के बाद उन्होंने बकाया वसूली की समीक्षा करते हुए राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यालय के सभी पटलों का अवलोकन कर उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले आरटीओ लखनऊ द्वारा ओवरलोड, बकाया, डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत आठ वाहनों का चालान करते हुए चार बसों को सीज किया गया। दो बसें हरगांव थाने व दो सीतापुर कोतवाली में बंद कराई गई। इसके अतिरिक्त 5 ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रालियों के चालान किए गए। एआरटीओ ने कहा कि ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन प्रवीण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन डा. उदित नारायण पांडेय, यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई, आरआई रामबचन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed