फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rs 2.68 lakh siphoned off from teacher's account

Sitapur News: शिक्षक के खाते से 2.68 लाख रुपये उड़ाए

Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.68 lakh siphoned off from teacher's account
पीड़ित अशोक शुक्ला।
खैराबाद। इलाके के रफातपुर गांव निवासी दिव्यांग शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने 2.68 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित के अनुसार डार्कवेब से उनके बैंक खाते का डाटा लीक हुआ था। आशंका जताई कि इसी वजह से उनके खाते की डिटेल ठगों तक पहुंच गई। इसके बाद खाते से रकम पार की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी दिव्यांग अशोक कुमार शुक्ल निजी स्कूल में अध्यापक हैं। बताया कि उनका एक बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उस खाते से 23 जुलाई को सात बार में दो लाख 68 हजार 491 रुपये ठगों ने यूपीआई से निकाल लिए। रकम निकलने के सिर्फ दो मेसेज ही उनके मोबाइल पर आए। पीड़ित के अनुसार वह यूपीआई का प्रयोग नहीं करते हैं। इसके बाद भी उनके खाते से यूपीआई से रकम निकाल ली गई। अशोक ने शहर में बस अड्डे के नजदीक स्थित बैंक की शाखा पहुंचकर खाता फ्रीज कराया। मगर तब तक खाते से रकम ट्रांसफर हो चुकी थी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के खाते में ट्रांसफर हुई रकम
पीड़ित के अनुसार उनको बैंक कर्मचारियों ने बताया कि जिस खाते में उनकी रकम ट्रांसफर हुई, वो पश्चिम बंगाल का है। इसके बाद अशोक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed