{"_id":"5e0640588ebc3e8803060edb","slug":"rout-march-in-sitapur-sitapur-news-lko4999802136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी के बीच अमन-चैन से गुजरा जुमे का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी के बीच अमन-चैन से गुजरा जुमे का दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का होमवर्क काम आया। जिले में कड़ी चौकसी के बीच जुमे का दिन अमन-चैन से गुजर गया। सीएए से जुड़ी विरोध प्रदर्शन की कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। हालात सामान्य रहने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस बल जगह-जगह मुस्तैद रहा। रूट मार्च कर अफसर शांति बनाए रखने का संदेश व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते रहे।
जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। देर शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा। सीएए के विरोध में पिछले शुक्रवार को प्रदर्शन किए जाने से पुराने सीतापुर और खैराबाद में तनाव फैल गया था।
वहीं, लहरपुर में प्रदर्शनकारियों ने पथराव व तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी किया था। गनीमत यह रही थी कि पुलिस व प्रशासनिक अमले की सूझबूझ से हालात काबू में कर लिए गए थे। इसके बाद से अफसर लगातार बैठकों व रूट मार्च के जरिये अफवाहों पर ध्यान न देते हुए शांति बनाए रखने का संदेश अवाम को देते रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक अमले के इसी होमवर्क का नतीजा रहा कि शुक्रवार (जुमे) का दिन अमन व चैन से बीता। शहर के कजियारा, कोट, मन्नी चौराहा, सिटी स्टेशन आदि स्थानों पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अमित भट्ट, एएसपी मधुबन सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह भारी दल-बल के साथ रूट मार्च करते हुए सुबह से ही शांति बनाए रखने की अपील करने लगे थे।
अफसर कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी देते रहे। जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों के बाहर चौकसी बढ़ा दी गई। जुमे की नमाज के बाद सभी शांति पूर्वक अपने-अपने घर चले गए। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। दिन सामान्य तरीके से बीतने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि देर शाम तक पुलिस बल सड़कों पर गश्त करता रहा।
शहर के कोट, कजियारा, मन्नी चौराहा, सिटी स्टेशन सहित कई इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सीओ सिटी और शहर कोतवाल के साथ रूट मार्च में ड्रोन कैमरा भी शामिल रहा। जगह-जगह ड्रोन कैमरे से घरों की छतों, सड़कों व गलियों के हालात की जानकारी पुलिस अफसर लेते रहे।
शहर के संवेदनशील इलाकों में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर तीसरी आंख का पहरा रहा। कोट, कजियारा, सिटी स्टेशन व मन्नी चौराहे पर गुरुवार को ही सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे। मुस्लिम बहुल इलाकों में जुमे के दिन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई।
लहरपुर नगर में पिछले शुक्रवार को सीएए के विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया था। इससे सबक लेते हुए पुलिस व प्रशासन अबकी बेहद सतर्क नजर आए। एसडीएम रामदरश राम और सीओ अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सुबह से ही नगर की सड़कों पर रूट मार्च शुरू कर दिया।
इस दौरान अफसर सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। जुमे की नमाज के समय मरकज व गुरुखेत बाजार की मस्जिद के बाहर सुरक्षा इंतजाम बेहद पुख्ता कर दिए गए। दिनभर समूचा लहरपुर छावनी बना रहा। देर शाम तक पुलिस के जवान सड़कों पर गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराते रहे।