{"_id":"5f74ba5a8ebc3e9bd3570f14","slug":"rode-accident-sitapur-news-lko542854314","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरी। महोली कोतवाली इलाके में बुधवार की शाम बरेली से वापस आ रहे एक बंदी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को महोली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
महोली कोतवाली इलाके के भुड़िया गांव निवासी सुदेश सिंह (35) पुत्र सुखपाल सिंह व राजेश सिंह (42) पुत्र गुरुबक्स सिंह बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर नेरी से वापस घर जा रहे थे। इस बीच यह लोग महोली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे कारीपाकर गांव में ठहर गए। तभी बरेली से आ रहे पुलिस के बंदी वाहन ने इन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को सीएचसी महोली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुदेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश सिंह का इलाज चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि टक्कर मारने वाला पुलिस का वाहन सीतापुर जेल से किसी बंदी को बरेली लेकर गया था। वहां से वापस आते समय उसने बाइक सवार दोनों लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हादसे के शिकार लोगों के परिवार का कहना है कि दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एक ट्राला में हादसे के शिकार दोनों लोगों को लेकर सीतापुर जिला अस्पताल के लिए पुलिस लेकर चली।
आरोप है कि जब पुलिस इन लोगों को लेकर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी स्वयं फैसला लेते हुए सुदेश को मृत बताकर वाहन को फिर महोली के लिए मोड़ दिया। जिला अस्पताल न लेकर जाकर पुलिस दोनों लोगों को महोली सीएचसी ले गई। जहां दोनों को भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिसकर्मियों ने किस अधिकार से खुद ही सुदेश को मृत घोषित कर दिया। दूसरा यह कि इससे राजेश के इलाज में देरी हुई।