फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rode accident

सड़क हादसों में आठ घायल, महिला की मौत

Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
rode accident
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में आठ लोग लोग घायल हो गए। वहीं घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थानगांव इलाके के सुकेठा निवासी विनोद पाल किसी काम से बाइक से जहांगीराबाद गया था। वापस जाते समय रेउसा इलाके में बहराइच मार्ग पर बीआरसी के निकट पिकअप ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थानगांव के कुर्मिनपुरवा मजरा थौरा निवासी पप्पू अपने परिवार समेत बाइक पर चार लोगों के साथ सवार होकर रेउसा के चौंसा गांव रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते वक्त हरिहरपुर के निकट दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार पप्पू (30) पुत्र जिब्राइल, कैसर जहां (25) पत्नी पप्पू, उसकी बेटी सालिया, कब्रियन पुरवा निवासी महिला रिश्तेदार शाहजहां (45) पत्नी मुन्ना जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानगांव के जबलपुरवा निवासी सफीक पुत्र अयूब अपने परिवार के साथ बाइक से दवा लेने रेउसा आया था। वापस लौटते समय चंदौली मोड़ पर बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रेशमा (40) पत्नी सफीक, हीना (5) वर्ष पुत्री सफीक, असरुन पत्नी हबीब जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल चौंसा के कबरियन पुरवा निवासी शाहजहां पत्नी मुन्ना, जबलपुरवा निवासी असरून को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोग उसे जिला मुख्यालय पर किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां शाहजहां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed