{"_id":"64e4dd4b3cce623a060436b4","slug":"roads-became-ponds-due-to-rain-relief-from-heat-sitapur-news-c-102-1-stp1002-1773-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, गर्मी से राहत
Tue, 22 Aug 2023 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे उमस भरी गर्मी से बेहाल आम जनमानस को राहत मिली। फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है।
मौसम का मिजाज सोमवार देर रात 2:30 बजे अचानक बदल गया। बादलों ने डेरा जमा लिया और रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। धीमी गति से बारिश होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इससे मौसम खुशगवार हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश तेज हो गई। लगभग दो घंटे तक झमाझम हुई। जोरदार बारिश ने शहर के जलनिकासी इंतजाम की पोल खोल दी। कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव हो गया। विकास भवन से तहसील की ओर जाने वाली सड़क तालाब बन गई। नगर पालिका कार्यालय के परिसर में जल भराव हो गया। इमारत के अंदर तक पानी पहुंचने से कर्मचारियों को दिक्कतें हुईं। शहर के लोहारबाग, घूरामऊ बंगला, विजयलक्ष्मी नगर, विकासनगर, खूबपुर, श्रीनगर, तरीनपुर आदि मोहल्लों में सड़कों पर लबालब पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोहारबाग और घूरामऊ बंगला में कई दुकानों व मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। ऐसा ही हाल कमलापुर में भी देखने का मिला। कस्बे में सर्विस रोड तालाब बन गई। सड़क पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों तक भरी बारिश की आशंका जताई है।
नाला चोक, सड़क पर जलभराव
सकरन/सीतापुर। कस्बे में नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल, रमाकांत वर्मा के घर के पास से बिसवां मोड़ यज्ञशाला तक एक किमी. नाले का निर्माण पीडब्लूडी विभाग ने विगत जनवरी में कराया था। ठेकेदारों ने नाले पर स्लैब नहीं डलाई। इससे कूड़ा व मिट्टी भर जाने से नाला चोक हो गया है। लिहाजा, बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। प्रदीप वर्मा, रामचंद्र यादव, बबलू जायसवाल, रक्षपाल यादव, सरोज भार्गव, परशुराम जायसवाल, रिंकू नाग आदि ने स्लैब डलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश से ढह गई शिव मंदिर की बाउंड्री
जहांगीराबाद/सीतापुर। कस्बे के मुख्य चौराहा पर स्थित शिव मंदिर की बाउंड्री मंगलवार को बारिश के चलते भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि बाउंड्री के पास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्युत उपकेंद्र बना तालाब
हरगांव/सीतापुर। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश से उपकेंद्र परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों समेत उपभोक्ताओं को जल भराव से होकर निकलना पड़ रहा है।
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
जिले में कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का मानना है, कि इस बारिश का फायदा खरीफ की फसल को बहुत मिलेगा। किसान गुजरू ने बताया कि धान के अलावा उड़द, अरहर और मोटे अनाज को इस समय सिंचाई की आवश्यकता थी। बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है।