फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Road cut

कैंची पुल के पास कट रही सड़क, जोखिम में जान

Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road cut
कैंची पुल के निकट कट रही सड़क। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में कैंची पुल के पास आवागमन खतरनाक हो गया है। सरायन नदी के किनारे से एक ओर की सड़क तेजी से कट रही है। जीटी रोड का आधे से अधिक हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है। इससे रोड संकरी हो गई है। इससे अक्सर जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं।
विज्ञापन

ये हालात करीब दो महीने से बने हुए हैं। लेकिन नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी व गल्ला मंडी समिति एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे इस सड़क पर राहगीर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

शहर का कैंची पुल सबसे व्यस्ततम पुल है। यह पुल पूरे शहर को जोड़ता है। शाहजहांपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन इस पुल को क्रास करके ही शहर के अंदर प्रवेश करते है। इससे इस पुल पर हर समय आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आधा घंटे के लिए पुल पर आवागमन बंद हो जाए तो पूरे शहर में जाम लग जाता है। इस पुल के किनारे सीवर लाइन पड़ी हुई है। इसको डालने का काम गल्ला मंडी समिति द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। लेकिन गल्ला मंडी समिति ने सीवर लाइन डालने में मानकों का ख्याल नहीं रखा है।
पुल के किनारे लाइन ले जाकर नदी में गिराने का प्लान था। लेकिन सीवर लाइन को काफी पहले ही छोड़ दिया गया। इससे सीवर का पानी सड़क के किनारे निकल रहा है। इसके कारण एक कोने की सड़क धंसती ही जा रही है।
हाल यह है अभी तक गल्ला मंडी ने नगर पालिका को सीवर लाइन हैंडओवर नहीं किया है। इससे नगर पालिका यहां पर मरम्मत कराने से हाथ खड़ा कर रहा है। नगर पालिका का कहना है जब यह लाइन हैंडओवर हुई ही नहीं है तो मरम्मत क्यों कराएं।
सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनवाई थी। पीडब्ल्यूडी का कहना है पहले पानी गिरने से रोका जाए। उसके बाद ही सड़क बनेगी। अगर सड़क बनवा दी जाती है तो कुछ दिन बाद फिर यह उसी हालात में पहुंच जाएगी। तीनों विभाग के चक्कर में यह मार्ग दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।
दो माह से यही हालात बने हुए है। इससे सड़क का आधे से अधिक हिस्सा कट चुका है। अब एक साथ दो वाहन निकलने में मुश्किल हो रही है। अगर कोई ओवरटेक कर दे तो वाहन पलट जाएंगे।
नगर पालिका का कहना है कि यह उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है। पालिका का कहना है कि गल्ला मंडी समिति द्वारा सीवरलाइन का निर्माण कराया गया था। गल्ला मंडी ने नदी से 10 मीटर पहले ही सीवर लाइन को छोड़ दिया है।
जो नक्शा बना था, उसमें नदी के किनारे तक सीवर लाइन को आना था। गल्ला मंडी ने बजट का गोलमाल करके हजम कर लिया है। इसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन अफसर न जांच कर रहे हैं और न ही इसको दुरुस्त करवा रहे हैं।

गल्ला मंडी समिति इसको सही कराएगी। इसको लेकर गल्ला मंडी की तरफ से एनओसी मांगी गई थी। नगर पालिका ने एनओसी बनाकर दे दी है। इससे उम्मीद है, जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगी।
- गुरु प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed