फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Fire breaks out at a Durga Puja 'jagran' (devotional event) pandal in Sitapur; five performers staging a t

यूपी: सीतापुर में दुर्गा पूजा के जागरण पंडाल में लगी आग, झांकी का मंचन कर रहे पांच कलाकार झुलसे; दो नाजुक

Thu, 15 Oct 2026 12:45 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, सीतापुर
अमर उजाला, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 15 Oct 2026 12:45 PM IST
सार

सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव में दुर्गा पूजा जागरण के दौरान शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई। हादसे में झांकी का मंचन कर रहे तीन कलाकारों समेत पांच लोग झुलस गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
UP: Fire breaks out at a Durga Puja 'jagran' (devotional event) pandal in Sitapur; five performers staging a t
सीतापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव में नवरात्रि के दौरान आयोजित जागरण में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में झांकी का मंचन कर रहे तीन कलाकारों समेत पांच लोग झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आधी रात को पंडाल में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत झउवा खुर्द में नवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों ने जागरण का आयोजन किया था। बुधवार रात करीब 12 बजे कलाकार देवी-देवताओं के रूप में झांकियों का मंचन कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पंडाल और वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में गांव के कलाकार कमलेश (35), पुत्र भगवती; लवकुश (21), पुत्र मुन्ना; और शिवपूजन (35), पुत्र रामगोपाल झुलस गए। इसके अलावा दर्शक मोहम्मद अय्यूब (25), पुत्र इरफान, और साबिया (14), पुत्री अय्यूब भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए।

 

विज्ञापन

दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पंडाल और उसमें रखा अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी सांडा ले जाया गया। वहां डॉ. संजय कुमार ने घायलों का उपचार किया। कमलेश और लवकुश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है। चौकी प्रभारी श्रीराम शुक्ला ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed