{"_id":"67d1cd9e071949157902c680","slug":"road-accidents-spoiled-the-holi-of-two-families-sitapur-news-c-100-1-gon1003-134120-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में बदरंग हुई दो परिवारों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में बदरंग हुई दो परिवारों की होली
Wed, 12 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पसका/परसपुर (गोंडा)। होली के रंगों की खुशियों के बीच हादसे ने बुुधवार को दो और परिवारों की खुशियां छीन ली। परसपुर थाना इलाके में दोपहर ट्राॅली पलटने से पसका निहालपुरवा निवासी लाल बहादुर सिंह (50) की मौत हो गई। मंगलवार देर रात विश्नोहरपुर से लौटते समय कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक ने दम तोड़ दिया।
पसका के निहालपुरवा निवासी जदुनाथ सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके भाई लाल बहादुर सिंह गिट्टी गिराने के लिए बहतीपुरवा नंदौर गए थे। लौटते समय परसपुर-पसका मार्ग पर किसान सेवा केंद्र के पास जानवर को बचाने में ट्राॅली पलट गई। ट्राॅली के नीचे दबने से लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर के सामने अचानक जानवर आने से चालक ने ब्रेक लगाई। रोड पर गड्ढा होने से ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। परिवार में बेटे सूरज व सौरभ के अलावा पत्नी सारिका हैं। दोनों बेटे चड़ीगढ़ में रहते हैं।