{"_id":"68851fe99a4824a924078592","slug":"ro-aro-exam-today-at-15-centers-sitapur-news-c-102-1-slko1053-137151-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 15 केंद्रों पर आरओ एआरओ की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 15 केंद्रों पर आरओ एआरओ की परीक्षा आज
Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ व एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण भी किया।
परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, दीनदयाल उपाध्याय पीजी सीतापुर, आरएमपी डिग्री कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर हरगांव, कृषक इंटर कॉलेज महोली, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सिधौली, आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज कमलापुर, सुमित्रा मॉडर्न स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा रविवार सुबह 9.30 से 12.30 बजे के बीच संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा निगरानी से जुड़े सीसीटीवी रूम के साथ ही अभ्यर्थियों के बैठने के उपलब्ध कुर्सी मेज, पेयजल व बिजली व्यवस्था को परखा। इस मौके पर मौजूद डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी।