{"_id":"63bafff00ae65d06692527ec","slug":"rice-worth-two-crore-missing-from-godown-two-suspended-sitapur-news-lko665700687","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोदाम से दो करोड़ का चावल गायब, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोदाम से दो करोड़ का चावल गायब, दो निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गोदाम से चावल के दो करोड़ कीमत के 1249 बोरे गायब होने के मामले में वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी एवं कनिष्ठ कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ पूर्वी के क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल दो सप्ताह बाद तक पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
कस्बे में उप्र राज्य भंडारण निगम का गोदाम है। दिसंबर में गोदाम से चावल के 1249 बोरे गायब हो गए। जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपये बताई जा रही है। उप्र राज्य भंडारण निगम क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ पूर्वी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष चंद्र पांडेय ने रामकोट गोदाम के वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी प्रभात कुमार एवं कनिष्ठ कार्यालय सहायक सुनील कुमार मिश्र पर गबन का आरोप लगाते हुए रामकोट पुलिस को तहरीर दी थी।
थाना प्रभारी रामकोट संजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर 2022 को धारा 409 में मुकदमा पंजीकृत किया गया गया है। जिसकी विवेचना चल रही है। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है। विभाग की ओर से दोनों को निलंबित कर दिया गया है।