फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rhino made a bang in the fields

गैंडे ने खेतों में मचाया धमाल

Mon, 19 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/सीतापुर
अमर उजाला/सीतापुर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rhino made a bang in the fields
खेत में घूमता गैंडा - फोटो : अमर उजाला
लहरपुर क्षेत्र में सोमवार को भी गैंडा खेतों में उछलकूद मचाता रहा। कभी इस खेत में तो कभी उस खेत में वह दौड़ लगाते नजर आया। इसके बावजूद उसे काबू में करने के कोई इंतजाम नजर नहीं आए। हालांकि बीते तीन दिनों से यह जरूर कहा जा रहा है कि दुधवा से एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच रही है, लेकिन अब तक एक्सपर्ट टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

 
वन विभाग व गैंडे के बीच सोमवार को लुका-छिपी का खेल होता नजर आया। रविवार की रात गैंडा हजारी पुरवा से निकलकर रायपुर गांव के निकट खेतों में पहुंच गया। सोमवार की सुबह गैंडे की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को गैंडा रायपुर के निकट खेत में दिखा।
विज्ञापन

वन कर्मियों को देखते ही गैंडा वापस गन्ने के खेत में चला गया। जिसके बाद गैंडा कभी खेत से बाहर आता, दौड़ लगाता और दूसरे खेत में पहुंच जाता। ऐसा करते हुए शाम तक गैंडा सलारपुर के निकट पहुंच गया। जिसके बाद वह गन्ने के एक खेत में जाकर छिप गया। उसके खेत में छिपने के बाद वन विभाग की टीम खेत के बाहर ही निगरानी में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक गैंडा खेतों के बाहर नहीं निकला था। हालांकि इस दौरान एक बात देखने को मिली, कि ग्रामीणों ने गैंडे से दूरी बनाए रखी। वन कर्मियों का कहना है कि हांका न लगाने की वजह से आज गैंडा शांत है। यही वजह है कि उसने उत्पात कम कर दिया है। उसे लखीमपुर जिले में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सोमवार को भी वन अधिकारी पुराना राग अलापते नजर आए कि दुधवा के एक्सपर्ट टीम का इंतजार किया जा रहा है।

उधर, दुधवा के जंगल से भटका हुआ गैंडा बीते तीन दिनों से लहरपुर क्षेत्र में मौजूद है। बीते दो दिनों की अपेक्षा, सोमवार को उसे देखने वालों की भीड़ कम नजर आई। इसकी एक वजह यह बताई जा रही है कि गैंडे ने सामने आने वाले लोगों पर हमला कर दिया था, जिससे ग्रामीण सहम गए हैं। लहरपुर क्षेत्र के खेतों में मौजूद गैंडा व उसके आक्रामक रुख को देखकर क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं। हालत ये है कि लोगों ने खेतों की तरफ जाना छोड़ दिया है। 


डीएफओ राकेश चौधरी ने कहा कि गैंडे पर नजर रखी जा रही है। गैंडा किसी को नुकसान न पहुंचाए और कोई व्यक्ति गैंडे को नुकसान न पहुंचाए, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही गैंडे को लखीमपुर सीमा में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed